फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   corona,auraiya news

दूसरी लहर से नहीं ले रहे सबक, फिर बिगडने लगे हालात

Thu, 30 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
corona,auraiya news
औरैया। दूसरी लहर के भयावह परिणामों को देखने के बाद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। जानलेवा कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सामने के बाद विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की प्रबल आशंका जताई है। 25 दिसंबर को उड़ीसा से लौटा गेल कर्मी कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

पांच दिन पहले दिल्ली से लौट कर आया एक गेल कर्मी और संक्रमित मिला था। जांच में पत्नी भी संक्रमित मिली। चार दिन में जिले में दो संक्रमित मिलने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। ओमिक्रॉन जीनोम सैंपलिंग के लिए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

चार दिन में दो संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना और इसके नए स्वरूप को लेकर दहशत फिर से बढ़ गई है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गेल में रहने वाला युवक पांच दिन पहले दिल्ली से लौटा था जो संक्रमित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित की पत्नी भी पॉजिटिव मिली। बच्चे में लक्षण दिखे, लेकिन रिपोर्ट पाजिटिव नहीं है। परिवार के लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। युवक के दिल्ली से लौटने और वहां लगातार मिल रहे ओमिक्रॉन के मरीज को लेकर उसका व उसकी पत्नी की जीनोम सैंपल लिया गया है। दोनों की जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।
मिल रहे संक्रमित, नहीं हो रहीं जांचें
तीसरी लहर को लेकर की जा रही स्वास्थ्य विभाग की सभी तैयारियां धरी की धरी नजर आ रही है। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय के कड़े निर्देश के बाद भी जिले में कोविड नियमों का कड़ाई से पालन नहीं कराया जा रहा है।
हालात यह है कि बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर निर्देश के बाद भी आज तक हेल्थ डेस्क और जांच करने के लिए निगरानी टीम सक्रिय नहीं की गई। यही कारण है कि लोग गैर प्रांतों से बेखौफ होकर घरों तक पहुंच रहे है। गेल के दो कर्मी भी दिल्ली और ओड़िशा से लौटे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी बाद में ही हुई तब वे संक्रमित पाए गए।

बढ़ते खतरे को लेकर फिर होगा मॉकड्रिल
प्रदेश सरकार ने बढ़ते खतरे को लेकर एक बार फिर से मॉकड्रिल कर स्वास्थ्य सेवाएं परखने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि तीन व चार जनवरी को कोविड-एल-वन प्लस व कोविड-एल-टू हास्पिटल में तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। जिससे कि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed