फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Contrary to the intention of the government, only one percent of teachers took online attendance

Auraiya News: शासन की मंशा के विपरीत शिक्षक, महज एक फीसदी ने लगाई ऑनलाइन हाजिरी

Wed, 10 Jul 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Contrary to the intention of the government, only one percent of teachers took online attendance
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों व कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्धारित समय सुबह 7:45 से आठ बजे तक में राहत दी थी। वहीं डिजिटल उपस्थिति पंजिका पर 30 मिनट का अतिरिक्त समय यानी 8:30 बजे (कारण सहित उल्लिखित करते हुए) तक दिया। इसके बाद भी शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं। यही कारण रहा की पहले दिन महज 118 शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी दी।
विज्ञापन

जिले में 1261 परिषदीय स्कूलों में 5800 शिक्षकों की तैनाती है। शासन स्तर से जारी निर्देश के तहत सोमवार को जिले के महज एक फीसदी 118 शिक्षकों ने डिजिटल उपस्थिति पंजिका के माध्यम से की। प्रेरणा पोर्टल पर इसका रिकार्ड भी चढ़ा। कहीं न कहीं ये चंद शिक्षक शासन के मंशा के अनुरूप खड़े नजर आए। बेसिक शिक्षा विभाग में महज एक फीसदी शिक्षकों ने 99 फीसदी किनारा करने वाले शिक्षकों को सवालों के घेरे में डाल दिया है।
विज्ञापन

इस सब के बीच बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी कुछ खास दिलचस्पी दिखाते नजर नहीं आए। बता दें कि शिक्षकों की उपस्थिति का यह पारदर्शी माध्यम बेहतर व्यवस्थाओं व मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए किया गया है। सूत्र बताते हैं कि इस व्यवस्था में स्कूल न जाने वाले शिक्षकों की पोल खुल जाया करेगी। वहीं निरीक्षणों में बड़ी लापरवाही पकड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर सोमवार को दिखाए गए सांकेतिक विरोध में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारी महज यहां पर ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रयास करने की बात कह रहे हैं। शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षकों को मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभागीय पहल पर सभी निगाहें टिकी हैं।

दूसरे दिन भी शिक्षकों ने नहीं दी ऑनलाइन हाजिरी, प्रदर्शन की तैयारी
औरैया। मंगलवार को शिक्षक हाथों में काली पट्टी बांधकर स्कूल पहुंचे। पूरे दिन विरोध जताते हुए कार्य किया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रांतीय नेताओं के आवाहन पर जिले के पदाधिकारियों ने 18 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आठ जुलाई से 14 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए शिक्षक शिक्षण कार्य करेंगे। 15 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय ककोर में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा और 18 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन भी दिया जाएगा। फिर भी यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो 22 जुलाई से लगातार महानिदेशक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन के लिए धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
------------------------
वर्जन
‘शासन की मंशा के अनुरूप आनलाइन हाजिरी व्यवस्था को जनपद में पूरी तरह से लागू किया जाएगा। यह शुरुआती दौर है। धीरे-धीरे यह क्रम सुधार की ओर बढ़ेगा।’
-दाताराम, प्रभारी कार्यकारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed