{"_id":"590e1b6e4f1c1bf170441ba8","slug":"contractor-gets-fake-check-of-1-45-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने 1.45 लाख की फर्जी चेक थमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार ने 1.45 लाख की फर्जी चेक थमाई
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Sun, 07 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो के एक ठेकेदार ने मजदूरी भुगतान के नाम पर फर्जी चेक थमा दी। मजदूरों ने आरोप लगाया कि अब मेट्रो ठेकेदार उन पर चेक चोरी करने का आरोप लगा रहा है। पीड़ित मजदूरों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मजदूरी दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
सचिन पुत्र परशुराम निवासी खानपुर ने बताया कि अजय नाम का ठेकेदार उसके पास आया और बताया कि वह दिल्ली मेट्रो में ठेकेदारी करता है। अजय के कहने पर वह 18 मजदूरों को दिल्ली ले गया। जहां पर उन लोगों से कई दिन काम लिया गया, मगर भुगतान नहीं मिला। इस पर उसने ठेकेदार से रुपये मांगे, तो ठेकेदार पहले आज-कल करता रहा और बाद में उसने अपने पार्टनर के खाते से 1 लाख 45 हजार 227 रुपये की फर्जी चेक कटवा दी।
विज्ञापन
जब उसने चेक बैंक में लगाई, तो चेक से भुगतान ही नहीं हुआ। खाते में रुपये नहीं थे और चेक बाउंस हो गई। इस पर उसने इसकी सूचना ठेकेदार को दी। अब जब अजय से वह रुपये मांग रहा है तो अजय पुलिस में उल्टी शिकायत करने की धमकी देता है। अजय का आरोप लगाता है कि सचिन चेक चुरा ले गया है।
विज्ञापन