{"_id":"6a57d0597130a0f2bd0636fd","slug":"container-truck-driver-rear-ended-a-sleeper-bus-windshield-shattered-auraiya-news-c-211-1-aur1009-148166-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कंटेनर चालक ने स्लीपर बस को पीछे से मारी टक्कर, शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कंटेनर चालक ने स्लीपर बस को पीछे से मारी टक्कर, शीशा टूटा
Wed, 15 Jul 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24- घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व लोग। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर मंगलवार देर रात एक बेकाबू कंटेनर ने आगे चल रही स्लीपर में टक्कर मार दी।
हादसे में स्लीपर बस के पिछले हिस्से की खिड़की का शीशा टूट गया और कंटेनर हाईवे पर तिरछा खड़ा हो गया। इससे 15 मिनट तक हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। हादसे में कोई भी यात्री चोटिल नहीं हुआ। पुलिस जांच में चालक शराब के नशे में मिला।
मंगलवार रात स्लीपर बस कानपुर से इटावा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस के अंदर बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री नीचे उतर कर खड़े हो गए। हादसे में बाद कंटेनर हाईवे पर तिरछा खड़ा हो गया। इससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और वहां जाम की स्थिति बन गई।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि वाहनों को हाईवे से हटवा दिया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो गया। पुलिस जांच में कंटेनर चालक शराब के नशे में धुत मिला।