फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Container collides in auto, nine people including women and children injured

कंटेनर ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला व बच्चों समेत नौ लोग घायल

Fri, 04 Nov 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Container collides in auto, nine people including women and children injured
बेला। औरैया-कानपुर हाईवे पर बरकसी मोड़ के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार महिला, बच्चों समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अपनी जीप व एंबुलेंस से घायलों को बेला सीएचसी ले गई। यहां इमरजेंसी में पर्याप्त स्टाफ व दवाएं न होने के कारण घायलों को कन्नौज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी बालक राम ऑटो चालक हैं। वह कानपुर देहात के शिवली बलुआपुर में स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां से वह गुरुवार को पत्नी हेमलता (35), बेटे प्रांशु, हिमांशु, बेटी महक व कानपुर के कल्यानपुर निवासी साले रामकमल, रिश्तेदार धर्मसिंह, पायल व दीपांशु को ऑटो में बैठाकर रसूलपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के बरकसी मोड़ के पास ऑटो में कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गया और सभी लोग घायल हो गए। खेतों में काम कर रहे किसान व ग्रामीण मदद को दौड़े और ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाल पुलिस व एंबुलेंस को सृूचना दी। पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर सिर्फ डॉ. सिद्धार्थ व वार्ड ब्वॉय संजय यादव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की संख्या ज्यादा होने पर डॉ. सिद्धार्थ ने डॉ. स्वास्तिका शर्मा व उप स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में तैनात एएनएम सिया को बुलाया। साथ ही निजी मेडिकल स्टोर संचालक की मदद ली। सरकारी अस्पताल में दवाएं न होने पर मेडिकल स्टोर के संचालकों ने दवाएं लाकर घायलों की मदद की। अस्पताल में फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं थे। डॉक्टरों ने घायलों को कन्नौज मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां पायल, आदित्य, बालकराम, प्रांशु, दीपांशु व हिमांशु की हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कंटेनर पुलिस के कब्जे में है। चालक व क्लीनर फरार हैं। शिकायती पत्र मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed