{"_id":"62ba0276e28bea426f2a8ec7","slug":"congressmen-protested-against-agneepath-scheme-by-doing-satyagraha-auraiya-news-knp7046417179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कर अग्निपथ योजना का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कर अग्निपथ योजना का किया विरोध
विज्ञापन
पैदल मार्च निकालते कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर । केंद्र सरकार द्वारा घोषित अग्निपथ योजना का कांग्रेसियों ने सत्याग्रह के माध्यम से विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला। फिर थाने के सामने स्थित आहिल्याबाई पार्क के बाहर बैठकर नारेबाजी की।
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पैदल मार्च कर अहिल्याबाई पार्क के बाहर पहुंचे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अग्निपथ योजना का विरोध जताया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशू तिवारी एवं युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में पार्क के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी धूप में अग्निपथ के विरोध में सत्याग्रह किया।
अंशू तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेनी होगी। युवा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि अग्निपथ योजना से सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपरा और लोकाचार को नष्ट करने के साथ उनके मनोबल को कम करने के कारण पूरे देश में व्यापक गुस्सा और विरोध है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी परामर्श के योजना जिस तरह से थोपी ता रही है, उससे बड़ी संख्या में युवक नाराज हैं। इस दौरान संतोष भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष एरवाकटरा नसीम खान, जितेंद्र यादव, अहसान मोहम्मद, विक्रम दिवाकर, ओमकार अग्निहोत्री, चंद्रशेखर अग्निहोत्री, मन्नीलाल कोरी, आलोक प्रिय, आश्रित प्रकाश कठेरिया, त्रिलोकी नाथ गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

थाने के सामने स्थित अहिल्याबाई पार्क के बाहर सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी। संवाद- फोटो : AURAIYA