फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Complaints of possession of Sampoorna Samadhan baffle the authorities

Auraiya News: संपूर्ण समाधान पर कब्जे की शिकायतों ने अधिकारियों को छकाया

Sun, 17 Sep 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Complaints of possession of Sampoorna Samadhan baffle the authorities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर शनिवार को जिले के तीनों तहसीलों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अजीतमल में प्रस्तावित जिला स्तरीय सुनवाई में डीएम नेहा प्रकाश व एसपी चारु निगम ने शिकायतों को सुना। राजस्व से जुड़ी शिकायतें ज्यादा रहीं। वहीं कब्जों के मामलों ने अधिकारियों को खूब छकाया। तीनों तहसीलों में पहुंची कुल 240 शिकायतों में महज 27 को मौके पर निस्तारित किया जा सका। बिधूना तहसील में उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने 82 समस्याओं को सुना। फरियादियों की समस्या को समझते हुए 14 मामलों को त्वरित निस्तारित किया गया। सदर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, एडीएम महेंद्र पाल सिंह व सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायतें सुनी। आईं कुल 75 शिकायतों में आठ का त्वरित निस्तारण किया गया। लेखपाल फसल सर्वे कार्य में जुटे होने की वजह से राजस्व के कई मामले नहीं निपट सके। अजीतमल तहसील में डीएम व एसपी ने सुनवाई करते हुए कुल 83 मामलों में से महज पांच को हल किया। समस्या निस्तारित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।
-----------------
केस-1
साहब मकान का ताला तोड़कर लिया कब्जा
अजीतमल तहसील सभागार में औरैया के नारायणपुर निवासी कमलेश देवी पत्नी प्रेमनारायण अपने दिव्यांग पुत्र राजेश के साथ पहुंची। कमलेश ने शिकायती पत्र देते हुए अधिकारियों को बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसे लेकर वह इलाज कराने बाहर चली गई थी। जब वह घर लौटी तो मकान का ताला तोड़कर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर को पाने के लिए दर-दर भटक रही है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

-----------
केस-2
अजीतमल तहसील सभागार में डीएम व एसपी को शिकायती पत्र देते हुए राजीव नगर मोहल्ला निवासी संगीता पत्नी योगेंद्र ने बताया कि उसके ससुर का डेढ़ वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। ससुर के पांच पुत्र हैं। पैतृक घर में उसे हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। देवर व जेठ पांचवा हिस्सा नहीं दे रहे है। कई बार शिकायत करने के बाद भी किसी ने मामले का संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article