फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Competitions postponed after the start of admission session

Auraiya News: प्रवेश सत्र शुरू होने से स्थगित हुईं प्रतियोगिताएं

Tue, 12 Sep 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Competitions postponed after the start of admission session
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की ओर से जिले में आयोजित होने वाली अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताएं प्रवेश सत्र के शुरू होने की वजह से स्थगित कर दी गईं है। वहीं इन प्रतियोगिताओं के न हो पाने की वजह बारिश से मैदान खराब होना भी माना जा रहा है। आयोजकों के अनुसार अब प्रतियोगिताएं इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स के कैंलेडर जारी होने के बाद कराईं जाएंगी।
सीएसजेएम यूनिवर्सिटी की ओर से सितंबर माह में अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित किया गया था। इसके तहत शहर के तिलक महाविद्यालय में 18 से 23 सितंबर तक पुरुष व महिला वर्ग की फुटवॉल प्रतियोगिता व 13 से 14 अक्तूबर तक बैडमिंटन प्रतियोगिताएं कराईं जानी थी।
विज्ञापन

महाविद्यालय की ओर से प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए कोच व आयोजन की तैयारियां भी पूरी कर ली गईं थीं लेकिन सितंबर माह तक कई सत्रों के परिणाम घोषित होने चलते शुरू हुए प्रवेश सत्र के चलते प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने बताया कि प्रवेश सत्र के चलते प्रतियोगिताएं आयोजन करने में समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से कॉलेज का मैदान भी खराब हो गया है। उन्होंने बताया कि अब इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स का कैलेंडर जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी से महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं का भी कैलेंडर दोबारा जारी किया जाएगा। उसी के आधार पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article