{"_id":"5d0e751e8ebc3e47db700e0f","slug":"competition-auraiya-news-knp497404487","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक से सम्मानित हुईं सुरभि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक से सम्मानित हुईं सुरभि
विज्ञापन
21 जून को लखनऊ में कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करतीं सुरभि।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले से महिला योग शिक्षक सुरभि ने 25 महिला शिक्षकों में स्थान बनाया। सुरभि को एससीईआरटी निदेशक ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में योग शिक्षक अनिल बाथम ने भाग लिया। जिले का नाम रोशन करने वाले इन शिक्षकों को जिले के शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों ने बधाई दी।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान संस्थान लखनऊ द्वारा योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राज्य स्तर की प्रतियोगिता में 25 पुरुष और 25 महिला योग शिक्षकों को सम्मानित किया जाना था। सबसे पहले प्रदेश के जिलों में डायट पर सात व आठ जून को योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिला वर्ग में नगला सहतू उ.प्रा.विद्यालय की सहायक अध्यापक सुरभि और पुरुष वर्ग में ढरकन उ.प्रा.विद्यालय के सहायक अध्यापक अनिल बाथम का चयन किया गया। दोनों ने राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लिया। टॉप 25 में महिला वर्ग में सुरभि में स्थान बनाया। पुरुष वर्ग में टॉप 25 में अनिल बाथम में स्थान नहीं बना सके।
राज्य स्तर पर योग प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान संस्थान लखनऊ में 19 व 20 जून को की गई थी। 21 जून को योग कार्यक्रम में एससीईआरटी निदेशक संजय सिन्हा व संयुक्त निदेशक अजय सिंह ने सुरभि को स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर अनिल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन योग शिक्षिकों को जिले के शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी। शिक्षक नवीन पोरवाल ने बताया कि दोनों शिक्षक मिशन शिक्षण संवाद से जुडे़ हैं और शिक्षा को बेहतर बनाने में प्रयारत है। बधाई देने वालों में डायट प्राचार्य, बीएसए, खंड शिक्षाधिकारी आदि शामिल हैं।