फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   College of gangster accused sealed

औरैया: गैंगस्टर के आरोपी का महाविद्यालय सील

Wed, 06 Jul 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
College of gangster accused sealed
दरबारी लाल महाविद्यालय के सील कमरे के बाहर मौजूद एसडीएम व पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : AURAIYA
अछल्दा। बिधूना एसडीएम लवगीत कौर व अछल्दा थाने की पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र इटैली गांव स्थित दरबारी लाल महाविद्यालय सील कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रबंधक गैंगस्टर का आरोपी है। पूर्व में कुर्की का नोटिस चस्पा होने पर हाजिर न होने पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बिधूना एसडीएम लवगीत कौर ने बताया कि इटैली गांव निवासी राकेश यादव गैंगस्टर है। उस पर कई धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज है। अछल्दा पुलिस गैंगस्टर की गिरफ्तारी की फिराक में लगी है। कुछ दिनों पहले पुलिस ने इटैली गांव में स्थित गैंगस्टर के दरबारी लाल महाविद्यालय में कुर्की का नोटिस चस्पा किया था, साथ ही आरोपी को पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया था।
विज्ञापन

पुलिस या कोर्ट के सामने पेश न होने पर आरोपी के महाविद्यालय पर सील की कार्रवाई की गई। इनमें विद्यालय का ऑफिस व सभी कमरे शामिल हैं। बताया कि कॉलेज गाटा संख्या 524 पर बनाया गया था, जो कि अवैध है। इस दौरान अछल्दा थानाध्यक्ष दीपक सिंह, कानूनगो सुमित नारायण, तहसीलदार जितेश वर्मा, अमीन रविंद्र कुमार वर्मा समेत राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed