फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cold drinks and tea are offered in Baba's court.

Auraiya News: बाबा के दरबार में लगता कोल्ड ड्रिंक, चाय का भोग

Tue, 07 May 2024 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 07 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cold drinks and tea are offered in Baba's court.
दिबियापुर। क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र बाबा परमहंस के दरबार में अजीबो गरीब चीजों का भोग लगता है। यहां भक्तजन बाबा के दरबार में कोल्ड ड्रिंक, चाय का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में इसी को ग्रहण भी करते हैं।
विज्ञापन

चार मई को उनके 26वें महावार्षिकोत्सव में लगे छप्पन भोग में इन चीजों का भोग भी लगा तो लोग अचंभित रह गए। भगवतीगंज में रेलवे परिसर स्थित श्री बाबा परमहंस धाम क्षेत्रीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बताते हैं कि बाबा परमहंस महाराज रेलवे फुट ओवर ब्रिज के नीचे कई वर्षों तक रहे। वह बिना बोले ही लोगों को आशीर्वाद दिया करते थे।
विज्ञापन

25 वर्ष पहले उन्होंने चार मई को उन्होंने समाधि ली थी। काफी जद्दोजहद के बाद रेलवे परिसर में ही उन्हें समाधि दी गई थी। इसके बाद से श्री बाबा परमहंस गुरु सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक वर्ष महावार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार 26वां महावार्षिकोत्सव मनाया गया। चार मई को हुए भंडारे में हजारों की संख्या में आस्थावानों ने प्रसाद छका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बाबा परमहंस महाराज के दरबार में लगाए गए छप्पन भोग में कई अजीबो गरीब चीजों का भोग लगाया गया। इनमें कोल्ड ड्रिंक, चाय भी शामिल थी। देर शाम इन सभी चीजों को लोगों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। बाबा परमहंस के आस्थावानों के अनुसार बाबा जी को कोल्ड ड्रिंक, चाय आदि सबसे अधिक पसंद थीं। उस समय भी लोग बाबा के प्रयोग से बची हुई इन सामग्री को प्रसाद के रूप में लोगों के बीच वितरित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed