फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cold diarrhea attack intensifies as winter progresses

कोल्ड डायरिया, स्केबीज और एक्जीमा के मरीजों की उमड़ी भीड़

Mon, 23 Dec 2019 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Cold diarrhea attack intensifies as winter progresses
जिला अस्पताल में मरीजों का परीक्षण करते चिकित्सक डा. अमित पोरवाल। - फोटो : AURAIYA
भीषण कोहरे के बाद सोमवार को धूप निकली तो जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें अधिकांश मरीज सर्दी से होने वाले रोगों कोल्ड डायरिया, एक्जिमा आदि के रहे। सोमवार को कुल 498 मरीजों के पर्चे बने।
विज्ञापन

डाक्टरों का कहना है कि इस मौसम में जरा सी लापरवाही इन बीमारियों को अधिक बड़ा करके मुसीबत पैदा कर सकतीं हैं। ऐसे में सावधानी बरतें। ज्यादा ठंड में बाहर निकलने से बचें और निकलना भी पड़े तो अच्छी तरह से गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की संख्या में कमी दिखाई दे रही थी। इसका कारण मौसम का स्थिर रहना रहा। इधर, एक बार फिर कोहरे की चादर छाने और गलन भरी सर्दी होने से पिछले तीन दिनों से अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पहले घना कोहरा और फिर निकली कड़ाके की धूप से जिला संयुक्त चिकित्सालय में अचानक मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला अस्पताल पर्ची काउंटर पर 498 से अधिक मरीजों के पर्चे बनाए गए। सभी चिकित्सकों और इमरजेंसी कक्ष में मरीजों की भीड़ रही। सुबह 10 बजे के बाद से दोपहर दो बजे तक डाक्टरों के कक्षों में मरीजों की संख्या कम होती नहीं दिख रही थी।
डा.अमित पोरवाल, डी.जीपी चौधरी ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होना लाजिमी है। बताया कि इस बार सर्दी रुक-रुककर बढ़ रही है। मौसम में चंद दिनों में हो रहे बदलाव लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारियों से बचने के लिए लोग जरा सी परेशानी होने पर अपने चिकित्सक से सलाह लें। बताया कि सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या खासी रही। इसमें सबसे अधिक मरीज कोल्ड डायरिया, स्केबीज और एक्जिमा जैसी बीमारियों के रहे। बताया कि यह बीमारियां अक्सर सर्दियों में होती है।

सर्दी के चलते लोग साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते, जिससे शरीर में खुजली पैदा होती है और समस्या बाद में अधिक बढ़ जाती है। बताया कि इसके साथ ही कोल्ड डायरिया के मरीज भी आए हैं। उन्होंने बताया कि 100 मरीजों में 60 मरीज स्केबीज और एक्जिमा जैसी बीमारियों के आए। अन्य कोल्ड डायरिया व अन्य बीमारियों से पीड़ित दिखे। इसके साथ ही अस्पताल में बीमार बच्चों की संख्या भी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed