फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Class 5 students could not solve the multiplication question

Auraiya News: कक्षा-5 के बच्चे नहीं हल कर पाए गुणा का सवाल

Tue, 15 Apr 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 15 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Class 5 students could not solve the multiplication question
ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल करते डीएम। - फोटो : ब्लैक बोर्ड पर सवाल हल करते डीएम।
औरैया। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता की पोल खुल गई। मंगलवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी दौलतपुर अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने कक्षा पांच के बच्चों की क्लास लगाई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने गणित विषय में 79 गुणा 78 का सवाल ब्लैक बोर्ड पर हल करने को कहा। बारी-बारी कई बच्चे बुलाए गए, लेकिन कोई सवाल को हल नहीं कर सका।
यह देख डीएम नाराज हो गए। उन्होंने शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने की नसीहत दी। उन्होंने बेसिक के अधिकारियों की भी खबर ली।
डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी मंगलवार दोपहर भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दौलतपुर स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचे थे। सबसे पहले उन्होंने परिसर पर नजर डाली। रजिस्टर जांचते हुए उपस्थित बच्चों व शिक्षकों की जानकारी ली। कक्षा-5 में छात्र संख्या कम मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी बीच डीएम कक्षा-5 में जा पहुंचे। छात्रों से ब्लैक बोर्ड पर गणित के सवाल हल करने को कहा। इसी बीच बच्चों की गणित विषय में दक्षता की पोल खुल गई। बगल में खड़े शिक्षक को डीएम ने उनकी मेहनत से रूबरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के सही उत्तर न लिख पाने पर शिक्षकों से डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए। ब्लैक बोर्ड पर सुलेख, इमला व गणित के सवाल हल कराए जाएं। जिससे उनकी झिझक दूर हो सके। उन्होंने मौके पर मौजूद बीईओ को भी निरीक्षण कर सुधार करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed