{"_id":"618d5979c4f5f649fe73e612","slug":"civic-complaint-auraiya-auraiya-news-knp663361623","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति के 30 कर्मियों ने सौंपा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति के 30 कर्मियों ने सौंपा इस्तीफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। नियमित वेतन न मिलने और पदोन्नति न किए जाने से आहत साधन सहकारी समिति के कर्मचारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को दो सूत्री मांग पत्र भेजकर इस्तीफा सौंपा है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में सामूहिक रूप से 30 कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया है। मांग पूरी न होने तक काम न करने की चेतावनी दी है।
पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष आशेष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में साधन सहकारी समिति के सचिव, प्रभारी सचिव, चौकीदार गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। कर्मचारियों ने एक स्वर में अपनी दो सूत्री मांग नियमित वेतन और पदोन्नति को लेकर आवाज बुलंद की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र यादव को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि साधन सहकारी समितियों में काम करने वाले कर्मचारी बंधुआ मजदूर की तरह काम कर रहे हैं। किसी को चार वर्ष से किसी को सात वर्ष से वेतन नहीं मिला है।
इससे कर्मचारी आहत है। कर्मचारी दो नवंबर से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठन से जुड़े 30 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा सौंपा है। जिसमें जिले की सहकारी समितियों के सचिव, आंकिक विक्रेता सहयोगी, चौकीदार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जब तक प्रदेश सरकार उनकी दो मांगे नियमित वेतन और पदोन्नति की मांग पूरी नहीं कर देती वह काम पर नहीं लौटेंगे। इस दौरान अमौता सचिव शरद, कंचौसी से अनोज कुमार, सहायल से दुर्वेश कुमार, बूढ़ादाना से जितेंद्र कुमार, याकूबपुर से विपिन कुमार, सहार से अनिल कुमार, जलालपुर सत्येंद्र कुमार, सरायां बाबरपुर आशेष कुमार गुप्ता आदि रहे।