फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,auraiya,thandh

ठंड में सिर छिपाने के लाले, रैन बसेरों में पड़े ताले

Tue, 16 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
civic,auraiya,thandh
औरैया। रात में ठंडी हवाएं और सुबह गलन अब परेशान करने लगी है। लोगों का ठंड से बचने के लिए सिर छिपाने के लाते पड़े हैं। मगर नगर पालिका और नगर पंचायत अभी तक रैन बसेरों का संचालन नहीं कर सकी है। नगरीय निकायों में बने स्थायी रैन बसेरा में ताले लगे हैं। जिससे बेसहारा महिला व पुरुष खुले आसमान के नीचे रात गुजारने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय हो या फिर कस्बा। हर जगह खुले आसमान के नीचे आशियाना बनाकर खुद व परिवार का पेट पालने वाले गरीब, असहाय डेरा जमाए हैं। दिनभर दर-दर भटकने के बाद दिन ढलते ही इन बेसहारों को ठिकाना खोजना पड़ता है। ठंड के मौसम में ऊंनी कपड़ों का अभाव होने के कारण ठिठुरते हुए रात गुजारनी पड़ती है। बढ़ती ठंड और बेसहारों की समस्या देखने के बाद भी अभी तक जिले में रैन बसेरा नहीं खोले गए हैं। नगरीय निकायों के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी शासन से आदेश मिलने का हवाला दे रहे हैं। स्थिति यही रही तो अभी कुछ दिन और जरूरतमंदों को खुले आसमान के नीचे ही सोने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

रैन बसेरा में मिलती ये सुविधाएं
रैन बसेरों में पेयजल, प्रकाश, कंबल, रजाई, बिस्तर का समुचित प्रबंध होने के साथ अलाव का भी इंतजाम होना चाहिए। इससे गरीब परिवारों को काफी राहत मिलती है। बेसहारों को राहत पहुंचाने के लिए ही सरकार ने यह व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर ये हालात
जिले के नगरीय क्षेत्र औरैया में स्थायी रैन बसेरा नहीं है। अधिशासी अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि शासन से अभी अस्थायी रैन बसेरा चालू करने के निर्देश नहीं मिले हैं। बिधूना के दुर्गा मंदिर के पास बना रैन बसेरा बंद पड़ा है। यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले। अटसू नगर पंचायत में भी रैन बसेरा बंद था। कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो उसके अंदर नगर पंचायत का तमाम सामान और कुछ पाइप रखे नजर आए। इसी तरह बाबरपुर-अजीतमल, अछल्दा के नगरीय क्षेत्रों का हाल है। यहां पर भी अभी तक रैन बसेरा चालू नहीं हैं। बाबरपुर-अजीतमल के चेयरमैन प्रतिनिधि मदन गोपाल ने बताया कि निर्देश मिलते ही व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएगी।

जिले में ठंड को देखते हुए 50 रैन बसेरा चालू कराए जाने है। जिन स्थानों पर स्थायी रैन बसेरा है उन्हें नियमित खोलने केे निर्देश हैं। कुछ स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरा बनाए जाने है। उसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। - सुनील कुमार वर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed