{"_id":"635d744962bbf127b4703eee","slug":"civic-auraiya-news-knp7255709102","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः खाद की तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः खाद की तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
औरैया। जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक की थोक व फुटकर दुकानों का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन दुकानदार भाग निकले। तीनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। 17 दुकानों से नमूने भरे गए। दो को नोटिस दिए गए हैं।
रबी फसल बुआई का सीजन शुरू होने पर खाद को लेकर मारामारी मची है। कालाबाजारी की शिकायतें भी आ रही हैं। इस पर शनिवार को जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बिधूना क्षेत्र की खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रेम खाद भंडार रुरुगंज, श्री बालाजी किसान सेवा केंद्र बिधूना व शाक्य खाद भंडार बिधूना के संचालक दुकान बंद कर मौके से भाग गए। तीनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
किसान खाद भंडार भीखेपुर व रुचित फर्टिलाइजर अटसू में अभिलेख अपूर्ण होने पर नोटिस दिया गया है। 17 दुकानों से खाद के नमूने भरे गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध है। दुकानदार निर्धारित दरों पर खाद की बिक्री करें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।