फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Children who have dropped out of school will be connected to the mainstream of education

Auraiya News: शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े जाएंगे स्कूल छोड़ चुके बच्चे

Wed, 22 May 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Children who have dropped out of school will be connected to the mainstream of education
औरैया। किन्ही कारणों से स्कूल की दहलीज से दूर हो चुके नौनिहालों को एक बार फिर शिक्षा से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छह से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों से कारण भी पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2024-25 में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिह्नीकरण व नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जनपद में 1265 परिषदीय स्कूल संचालक है। इनमें पंजीकृत छात्रों की संख्या 91 हजार के करीब है। स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शारदा पोर्टल की शुरूआत की गई है। पोर्टल की शुरूआत के पीछे का कारण शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ऐसे बच्चों के खोज के लिए अभियान चलाएगा। यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 17 जून से प्रारंभ होकर 17 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण एक अगस्त से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस दौरान प्रधानाध्यापक अपने इलाके में स्कूल न आने वाले नौनिहालों की जानकारी करेंगे। सवालों के आधार पर स्कूल न आने का कारण जानेंगे। इसके बाद उनका स्कूल में दाखिला कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

अभिभावकों से पूछे जाने सवाल

क्या बच्चा घर के कार्यों में लगा रहता है। किसी दुकान पर काम करता है। घर में भाई या बहन की देखभाल करता है। विद्यालय से दूर होना का कारण। स्कूल छोड़ने की मुख्य वजह कहीं कक्षा में छात्र संख्या अधिक होने तो नहीं। शिक्षक का व्यवहार आदि के बारे में जानकारी की जाएगी।


---------------------------

अभियान के संबंध सभी परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। स्कूल खुलते ही अभियान की शुरूआत होगी। स्कूलों में छात्र संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
- अनिल कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed