फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Children show enthusiasm after watching live broadcast of Chandrayaan landing

Auraiya News: चंद्रयान लैंडिंग का लाइव प्रसारण देख बच्चों में दिखा उत्साह

Thu, 24 Aug 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Children show enthusiasm after watching live broadcast of Chandrayaan landing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। देश के वैज्ञानिकों की मेहनत को जीवंत होते देखने को जहां युवा, बुजुर्ग और वृद्ध लोगों की टीवी पर निगाहें गड़ी रहीं। वहीं शाम को खुले सरकारी स्कूलों में मोबाइल, लैपटॉप और टेबलेट पर चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक उतरने के नजारे को देखने के लिए बच्चों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। चंद्रयान के सफलता पूर्वक चांद पर उतरने की घोषणा होते ही बच्चों ने पूरे उत्साह से भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगा कर पूरे माहौल में जोश भर दिया। इस दौरान शिक्षकों ने भी खुशी में मिठाई बांटकर बच्चों की खुशियों को दो गुना किया।
चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को शाम 6 बजे के बाद चांद के दक्षिणी छोर पर सफलता पूर्वक उतारे जाने का सरकारी स्कूलों में बच्चों को लाइव प्रसारण दिखाए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में बुधवार शाम जिले भर के 1265 विद्यालयों में शाम के समय बच्चाें की रौनक दिखाई दी। इस दौरान विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से मोबाइल, लैपटॉप व टेबलेट पर बच्चों को इंटरनेट के माध्यम से चंद्रयान- 3 के चांद पर उतरने का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

विभिन्न चैनलों के माध्यम से किए जा रहे लाइव प्रसारण में बीच-बीच में लोगों को ढोल पर नाचते देख बच्चे भी उछल-उछल कर नाचते का प्रयास करते रहे। जैसे ही चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर अपनी सफलता पूर्वक आमद कराई बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी खुशी से उछल पड़े। भारतीय इतिहास के इस गौरवमयी समय का हर व्यक्ति गवाह बनने को आतुर दिखाई दिया। चांद पर चंद्रयान-3 के उतरने पर विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों में मिठाई वितरित कर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई जगह इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर चल रहे टीवी सैटों पर चंद्रयान-3 को चांद पर उतरता देखने को लोगों की भीड़ लगी रही। इससे सड़कों पर मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। खुशी में लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी। साथ ही मिठाई वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed