{"_id":"661ed53dec33244d3f0dbf54","slug":"children-returning-from-school-are-suffering-in-the-scorching-heat-auraiya-news-c-211-1-aur1005-110953-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भीषण धूप में स्कूल से लौटते नौनिहाल हो रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भीषण धूप में स्कूल से लौटते नौनिहाल हो रहे बेहाल
विज्ञापन
औरैया। सूरज की तपिश से दिन में लगातार पारा बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल है। दोपहर के समय तेज धूप के चलते स्कूल से घर लौटने वाले बच्चों का बुरा हाल हो जाता है। उन्हें धूप से बचाने के लिए अभिभावकों भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
''मम्मी आज धूप है, छाता लेकर आना चाहिए था। स्कूल से छुट्टी के बाद किसी तरह बच्चे को अपने पल्लू से धूप बचाती महिला से एक बच्चा यह शब्द कहता दिखा। यह स्थिति किसी एक नौनिहाल की नहीं बल्कि अधिकांश नौनिहालों की देखने को मिल रही है। कारण भीषण धूप के कारण दोपहर के समय तापमान अधिक होना है। अधिकांश स्कूलों की छुट्टी दोपहर में डेढ़ से दो बजे के बीच होती है। इस समय सूरज आग उगल रहा होता है।
इस दौरान स्कूल से घर लौटते समय बच्चे पसीने से तरबतर और तेज धूप की मार से सुस्त हो जाते हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने स्कूलों का समय परिवर्तन किए जाने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल का समय सुबह साढ़े सात से अधिकतम 12 बजे तक का होना चाहिए।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में हवाएं औसतन आठ से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दर्ज की गईं। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. अनंत कुमार ने बताया कि हाल फिलहाल अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार नहीं दिखाई दे रहे है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार इस माह के अंत तक अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के करीब पहुंचने के आसार है। जबकि बादलों के छाने, हल्की बूंदाबादी, तेज आंधी के कारण न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है।