{"_id":"61004bfa8ebc3e0943594f7d","slug":"child-burn-due-to-current-auraiya-news-knp642791773","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी पर गिरा, घरों में दौड़ा करंट, एक मासूम झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी पर गिरा, घरों में दौड़ा करंट, एक मासूम झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के मोहल्ला गायत्री नगर में सोमवार देर रात हाईवे किनारे एचटी लाइन का तार एलटी पर गिर गया। जिससे घरों में करंट दौड़ गया। करंट लगने से मासूम का हाथ झुलस गया। वहीं लाखों के इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए।
मोहल्ला गायत्री नगर में एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन के तारों पर गिरते ही मोहल्ले में लगे पोलों पर खिंची तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। घर के मेन गेट के पास खड़ा हरीराम का दो वर्षीय पुत्र शिवम करंट लगने से बेहोश होकर गिर गया। करंट लगने से उसके दाहिने हाथ की दो अंगुलियां झुलस गईं।
बेहोशी की हालत में परिजन उसे लेकर 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मासूम का इलाज किया। मोहल्ले के शिवा भदौरिया ने बताया कि करंट आने से उनके घर का पंखा जल गया। अंजुल ने बताया कि एसी से चिंगारियां निकलने लगीं। चेतन, उदय ने बताया कि उनके यहां इनवर्टर, पंखे जल गए। करीब डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
एचटी लाइन का तार टूटने की जानकारी मिलते ही आपूर्ति बंद करा दी गई थी। मौके पर लाइनमैन और बिजली कर्मचारी भेजकर तार जोड़ने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई है।- संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता