{"_id":"57a4d5084f1c1bda762bc338","slug":"changing-transformer-blew-not-resentful","type":"story","status":"publish","title_hn":" फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने से आक्रोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने से आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
फुंका ट्रांसफार्मर दिखाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत वैवाह के मजरा पुनावर में एक माह पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। तब से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे गांव के लोग अंधेरे में रह रहे हैं। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को सूचना दी जा चुकी है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ट्रांसफार्मर न बदला गया तो बिजली दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
वैवाहके गांव पुनावर निवासी सर्वेश कुमार यादव, धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, अतुल, अजय कुमार, अनिल कुमार, जागेश्वर, प्रदीप, मनोज आदि ने बताया कि एक माह पहले लाइन मेें फाल्ट हो गया था। फाल्ट से ट्रांसफार्मर फुंक गया। ग्रामीणों ने बताया कि हाई वोल्टेज से लोगों के घरों में लगे पंखा, टीवी, कूलर, फ्रिज आदि फुंक गए थे। सूचना के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी गांव नहीं आए। एक माह से गांव में अंधेरा है। कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। जल्द ट्रांसफार्मर न बदला गया तो वह लोग विभाग के दफ्तर का घेराव करेंगे।