फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Central team reached the villages to check the reality of Filaria campaign

Auraiya News: फाइलेरिया अभियान की हकीकत जांचने गांवों में पहुंची केंद्रीय टीम

Sat, 26 Aug 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 26 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Central team reached the villages to check the reality of Filaria campaign
आैरैया। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए गए ‘सर्वजन दवा सेवन अभियान’ की हकीकत जानने के लिए भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को सहार व भाग्यनगर ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय टीम के सलाहकार आशीष कुमार और टेक्निकल ऑफिसर राहुल कुमार सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने गांवों में पहुंच स्थलीय सच्चाई जानी।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह, सीएचसी अधीक्षक दिबियापुर डॉ. विजय आनंद, बीसीपीएम जमीर अहमद और एसएमसी निर्मल कुमार के साथ ग्राम उमरी और नगला जयसिंह, हंसे का पुरवा पहुंचे। उन्होंने कुछ घरों के परिवारों से दवा सेवन करने के बारे में पूछा कि उन्हें आशा द्वारा दवा खिलाई गई। इस पर कुछ लोगों ने दवा सामने खिलाए जाने की बात कही। टीम ने अभियान में लगी कर्मियों के पास दवा, चाक, मार्कर और बुकलेट की उपलब्धता तथा घरों पर मार्किंग का भी गहन से जांच की। इसके बाद टीम सहार ब्लॉक के बर्रु गांव पहुंची। यहां पर भी जांच कर हकीकत जांची गई।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने आशा व स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि वह दवा खिलाने के बाद उंगली पर निशान अवश्य लगाएं। प्रतिरोधी परिवारों की सूची बनाकर ग्राम विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत को जरूर दें। देकर सुनिश्चित किया जाए कि सभी लोगों को दवा का सेवन करा दिया गया है। इसके साथ ही फिर टीम उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ जितेंद्र सिंह, बीसीपीएम संजय कुमार, डीएमसी पीसीआई संस्था सुनील गुप्ता के साथ ब्लाक सहार के ग्राम बर्रू पहुंची। वहां भी टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। टीम ने अजीतमल के मौहारी और शहरी क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही फाइलेरिया के दुष्परिणामों की जानकारी देकर दवा सेवन का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed