फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Celebration of Navratri worship and fasting with the banquet of girls

कन्याओं के भोज के साथ पूरा हुआ नवरात्र की उपासना और उपवास का सिलसिला

Sun, 25 Mar 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 25 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Navratri worship and fasting with the banquet of girls
काली देवी मंदिर पर सजी मां की झांकी - फोटो : amarujala

औरैया। जिले में नवरात्र के आठवें व नौवें दिन माता महागौरी व सिद्धीदात्री माता के रूप की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में माता की पूजा-अर्चना को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही। वहीं प्रमुख देवी मंदिरों मेें माता की भव्य झांकी भी सजाई गई।

विज्ञापन


नवरात्र के अंतिम दिन माता की पूजा अर्चना के लिए देवी मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। शहर से पांच किलोमीटर दूर माता मंगला काली मंदिर पर सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ जमा हुई। मंदिर कमेटी की ओर से सुबह से ही हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजाराें की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। वहीं शहर के फूलमती मंदिर पर माता के महागौरी व सिद्धी दात्री रुप की झांकी सजाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर की ओर से आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


वहीं आवास विकास स्थित काली देवी मंदिर में माता के भव्य रुप के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जेसीज चौराहे के पास स्थित काली देवी मंदिर पर हवन के बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया। वहीं बड़ी माता मंदिर पर श्रद्धालुओं को जमकर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दिबियापुर क्षेत्र के कन्नों गांव के पास स्थित महामाई मंदिर में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने झंडा जवारे चढ़ा मां से मन्नते मांगी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को प्रसाद वितरण किया ।

रविवार को सुबह से ही ट्रैक्टर आटो से श्रद्धालु महामाई मंदिर में पहुंच गए। माता के दर्शन कर झंडा, प्रसाद, जवारेे, नारियल आदि मां की पूजा, आरती कर मन्नते मांगी। माना जाता है मां के दरबार में झंडा प्रसाद चढ़ाता है मां उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करती है।  नवमी के दिन कई जनपदों व क्षेत्र के श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने अवश्य आते हैं ।
भारी भीड़ के चलते सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी के जवान इस बार मेले में तैनात किए गए है दोपहर बाद अपर पुलिस अधिकारी एसके सक्सेना व  प्रभारी थाना निरीक्षक सुधीर कुमार ने भी मेले में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया। इधर-उधर खड़े वाहनों को स्टैंड पर खड़े करने के निर्देश दिए बड़ी संख्या मे पुलिस बल देखकर अराजकतत्व मेला  चले गए दूसरी ओर नगर में श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।

रेलवे क्रांसिग पर अंकित गुप्ता ने हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया बेला रोड रामगढ़ रोड पर कई जगह हलुुआ और प्रसाद का वितरण किया गया नौ दिन तक व्रत रहने वाले श्राद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन करा व्रत पूर्ण किया ।
फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार नवरात्र पर्व पर कस्बा के महावीर धाम, कटरा मनेपुर के देवी मंदिर मोहल्ला कायस्थान स्थित वकील साहब का मंदिर, दया लक्ष्मी मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, सल्लाहपुर ककोर मार्ग पर स्थित मां काली मंदिर सहित महामाई मंदिर पर सुबह पांच बजे से देवी भक्तों ने पहुंचकर निर्जला व्रत करके पुरुष व महिलाओं ने धूप-अगरबत्ती तथा प्रसाद चढ़ा कर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना कर मनोती मांगी। मंदिरों पर जगह-जगह कन्या भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों कन्याओं ने पहुंचकर भोजन किया ।


वहीं कस्बे में कटरा हेमनाथ स्थित गेल वाटिका बरात घर के समीप देवी जी की स्थापना कर नवरात्र पर पूजा अर्चना की गई और रात्रि के समय देवी कीर्तन व देवी पाठ की समाप्त कर प्रसाद चढ़ाया गया। मंदिरों में घंटा घड़ियाल की धुन पर पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म उत्सव बड़े ही श्रद्धा पूर्वक मनाया गया और राम भक्तों को प्रसाद के रूप में चरणामृत वितरित किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed