{"_id":"65c284431c7cf25008045fe6","slug":"cattle-grazed-30-bighas-of-wheat-peas-barley-and-mustard-crops-auraiya-news-c-211-1-aur1002-108334-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 30 बीघा गेहूं, मटर, जौ, सरसों की फसल चर गए मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 30 बीघा गेहूं, मटर, जौ, सरसों की फसल चर गए मवेशी
Wed, 07 Feb 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र में मवेशियों की धमा चौकड़ी से किसान परेशान हैं। रखवाली के बाद भी मौका पाते ही मवेशियों के झुंड किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। मंगलवार रात गांव भैंसोल में 50 से ज्यादा मवेशियों का झुंड किसानों की 30 बीघा फसल चट कर गया। जिससे परेशान किसानों ने इकट्ठा होकर 29 मवेशियों को घेरकर पकड़ा और हाॅट बाजार में बंद कर दिया।
क्षेत्र के गांव भैंसोल के किसान अन्ना पशुओं से परेशान हैं। गेहूं, जौ, मटर और सरसों की फसल की रखवाली के लिए सारी रात खेतों पर जागकर फसल बचाने का प्रयास करते हैं। इसके बाद भी मौका मिलते ही खुले घूम रहे मवेशियों का झुंड खेतों में घुसकर फसल चर गए हैं। जिससे किसान आक्रोशित हैं।
मंगलवार रात क्षेत्र के सौ से अधिक किसानों ने एकत्रित होकर फसलों का नुकसान कर रहे मवेशियों को घेरकर पकड़ लिया और हॉट बाजार स्थल की बाउंड्री के अंदर बंद कर दिया। जानकारी पर ग्राम प्रधान साधना सिंह और उनके प्रतिनिधि अमित कुमार भी पहुंच गए और गोवंशों को नगरिया गोशाला में भेजने का बंदोबस्त करके किसानों का गुस्सा शांत किया।
विज्ञापन
किसान धर्मेंद्र दिवाकर, सियाराम दिवाकर, सिंटू दीक्षित, राजू सविता, नंबरी सविता आदि किसानों ने बताया की मवेशी उन लोगों की लगभग 30 बीघा गेहूं, जौ, मटर की फसल खा गए हैं। वहीं सरसों और आलू की 20 बीघा से अधिक फसल को नष्ट कर दी। किसानों ने 1076 पर भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

06जेएनडी19: लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए। विज्ञप्ति।