फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cash-jewellery stolen from Purohit's locked house

Auraiya News: बंद घर से नकदी-जेवर चोरी

Tue, 02 May 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 02 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Cash-jewellery stolen from Purohit's locked house
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के बरौआ गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 10 हजार की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पांच दिन बाद घर लौटे दंपती को सामान बिखरा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के बरौआ निवासी पुरोहित दीपक मिश्रा ने पुलिस को बताया कि धार्मिक अनुष्ठान कराते हैं। इसी सिलसिले में 24 अप्रैल को वह एक अनुष्ठान के लिए लिए कुठौंद जिला जालौन गए थे। तीन दिन का आयोजन होने की वजह से पत्नी ज्योति बच्चों के साथ मायके चली गई। रविवार शाम वह पत्नी और बच्चों को लेकर घर लौटा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। कमरे के अंदर रखे बक्से को खोल कर देखा तो उसमें रखी 10 हजार की नगदी, करीब 50 हजार रुपये कीमत के जेवरात गायब थे। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed