{"_id":"65204501adc015f13400d2b8","slug":"case-registered-for-wrong-treatment-on-quack-auraiya-news-c-211-1-aur1003-3755-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छोलाछाप पर गलत उपचार करने का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छोलाछाप पर गलत उपचार करने का मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल।
कोतवाली क्षेत्र के चिटकापुर कोठी निवासी महिला ने बाबरपुर कस्बा निवासी झोलाछाप पर गलत उपचार करने से पति की मौत होने की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चिटकापुर कोठी निवासी सोनी देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पति सत्यनारायण को खुजली की शिकायत थी। इस पर पर 20 सितंबर को बाबरपुर कस्बा स्थित झोलाछाप सत्यप्रकाश के क्लीनिक पर पति को उपचार के लिए लेकर गई थी। आरोप लगाया कि झोलाछाप सत्यप्रकाश ने उसके पति को नस में गलत इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी।
जानकारी पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार व कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। कोतवाल ललित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी झोलाछाप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।