{"_id":"67bb6582420e68bdc20f0e22","slug":"car-collides-with-bus-from-behind-five-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1007-122759-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बस से पीछे से भिड़ी कार, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बस से पीछे से भिड़ी कार, पांच घायल
Sun, 23 Feb 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल की इमरजेंसी में घायल महिला।
- फोटो : अस्पताल की इमरजेंसी में घायल महिला।
औरैया। रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार हाईवे पर आगे चल रही प्राइवेट बस में भिड़ गई। इसके बाद बेकाबू होकर कार डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। कार सवार लोग महाकुंभ से वापस नोएडा जा रहे थे।
हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर पर हुआ। सीओ सदर महेंद्र पाल सिंह के मुताबिक रविवार की सुबह एक प्राइवेट बस कानपुर की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रही थी। कानपुर-इटावा हाईवे पर भाऊपुर के पास महाकुंभ से लौट रही कार बस में पीछे से टकरा गई। इसके बाद डिवाइडर में जा भिड़ी।
हादसे में कार सवार नोएडा निवासी इंद्रजीत, अभिषेक, दिपांशु, मनीषा व नमिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर गई।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर बाधित यातायात व्यवस्था बहाल की। साथ ही सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।