फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car collides with Bolero parked on highway, driver injured

Auraiya News: हाईवे पर खड़ी बोलेरो से टकराई कार, चालक घायल

Thu, 23 Apr 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 23 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Car collides with Bolero parked on highway, driver injured
फोटो-4- हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल आरोपी को सीएचसी ले जाते कोतवाल राज प्रकाश।
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर मंगलवार रात शताब्दी ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

कानपुर देहात स्थित सिकंदरा के गांव रसधान निवासी राहुल पांडेय (38) वर्तमान में औरैया की आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार को कार से गांव रसधान गए थे। देर रात वह कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान शताब्दी ढाबे के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से टकराई गई। टक्कर से दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल राहुल पांडेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बोलेरो सवार छह लोग हादसे में बच गए। उन्होंने बताया कि बीसलपुर महटौली से दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर बरात जा रहे थे। पानी लेने के लिए उन्होंने हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी कर दी थी। उधर, हादसे की जानकारी पुलिस ने उनके भाई मनीष पांडेय को दी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को शताब्दी ढाबा के पास सीसीटीवी की निगरानी में खड़ा करवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
डंपर में पीछे से टकराया ट्रक, चालक घायल
औरैया। इटावा स्थित थाना चौबिया के गांव महराजपुर निवासी आदेश (23) ट्रक चालक हैं। मंगलवार को कानपुर सामान लेने गया था। रात में ट्रक लेकर वापस इटावा जा रहा था। इसी दौरान पुरवा रहट के पास आगे जा रहे डंपर में ट्रक टकरा गया। इससे ट्रक चालक घायल हो गया। ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हाईवे से हटाया। घायल को जिला अस्पताल ले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed