फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car caught fire from short circuit, 20 lakh electronic goods burnt

गैरिज में खड़ी कार में शार्ट सर्किट से लगी आग, 20 लाख का इलेक्ट्रानिक का सामान जला

Sat, 13 Jun 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Car caught fire from short circuit, 20 lakh electronic goods burnt
फोटो13एयूआरपी 20- आग लगी कार को रस्से के सहारे बाहर निकालने का प्रयास करते गांव के लोग - फोटो : AURAIYA
कस्बे के श्री बूढ़े बाबा मंदिर बिधूना रोड स्थित एक घर के गैराज में खड़ी कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कार व पास में रखा इलेक्ट्रानिक का लगभग 20 लाख रुपये कीमत का सामान राख हो गया।
विज्ञापन

व्यापारी की इलेक्ट्रानिक की दुकान है। इसका सामान गैराज में रखा था। आसपास के लोगों ने कार को रस्से से खींचकर बाहर निकाला।
कस्बे के सतुल गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे घर के गैराज में कार खड़ी थी। शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई। आग ने गैराज में रखे इलेक्ट्रानिक के सामान को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग देख घर के लोग चीखने लगे। फायर स्टिंग्यूशर सिलिंडर लेकर मौके पर पहुंचे युवक अमित वर्मा ने आग पर काबू पाया। तब तक लाखों रुपये का सामान राख हो गया।
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि आग से कार व गैराज में रखे इलेक्ट्रानिक सामान के अलावा एक लाख 45 हजार रुपये नगद, गृहस्थी का सामान व कपड़े आदि लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बिधूना मुकेश कुमार सिंह, कानूनगो धनवान सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी शैलेश पांडेय व कस्बा इंचार्ज प्रवीण यादव ने आग लगने के कारणों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed