{"_id":"67c6e6fc40bb40d6d004d778","slug":"car-and-school-bus-drivers-clashed-action-taken-for-disturbing-peace-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1024923-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कार व स्कूल बस चालक भिड़े, शांतिभंग में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कार व स्कूल बस चालक भिड़े, शांतिभंग में कार्रवाई
Tue, 04 Mar 2025 05:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 04 Mar 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। ककोर बंबा के पास साइड न मिलने को लेकर एक कार और स्कूल बस चालक में विवाद हो गया। दोनों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
नगर स्थित एक स्कूल की बस सोमवार शाम चार बजे के करीब बच्चों को घर छोड़ने के बाद वापस स्कूल लौट रही थी। ककोर बंबा के पास बस चालक व कार चालक की साइड न मिलने को लेकर बहस हो गई। मामला तूल पकड़ा तो दोनों के बीच में हाथापाई हो गई।
स्थानीय लोगों ने दोनों को अलग करवाया। घटना के एक घंटे बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। ककोर चौकी प्रभारी सोनी रावत ने बताया कि बस चालक द्वारा साइड न दिए जाने को लेकर मारपीट हुई थी। बस व कार चालक को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। (संवाद)