{"_id":"612a7f6e8ebc3e79ca1fb7d0","slug":"byke-rider-looted-women-jwellery-auraiya-news-knp6488413112","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधू भेषधारियों ने झांसा देकर महिला की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधू भेषधारियों ने झांसा देकर महिला की टप्पेबाजी
विज्ञापन
फफूंद(औरैया)। साधु का वेष धारण कर दो युवकों ने महिला से टप्पेबाजी की। उसके जेवर लेकर भाग गए। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है।
कस्बे के मोहल्ला बाबा का पुर्वा निवासी हर मोहन सिंह यादव की पत्नी समरतश्री ने बताया कि शनिवार दोपहर वह खेत जा रही थी। रास्ते में अछल्दा चौराहे के पास बाइक से साधु के वेष में आए दो युवकों ने उसे रोक लिया।
वह घर की तमाम परेशानियों के बारे में बताने लगे और बेटे पर संकट की बात कही। इस बात पर वह दोनों के झांसे में आ गई। दोनों ने समस्या दूर करने की बात कहकर उसके जेवर उतरवा लिए और उससे आंख बंद कर शांत बैठने की बात कही। वह चुपचाप बैठी थी, इस बीच दोनों जेवर लेकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है। टप्पेबाजों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।