{"_id":"60ba64f58ebc3ef7957588ad","slug":"byke-rider-looted-old-person-rupees-auraiya-news-knp6322448101","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध को बाइक पर बैठा पांच हजार किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध को बाइक पर बैठा पांच हजार किए पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर (औरैया)। बाइक सवार युवकों ने वृद्ध को बाइक पर बैठाकर उसके पांच हजार रुपये पार कर दिए।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव सौंधेऊ निवासी नरेश चौबे ने बताया कि वह बाजार से सामान लेने ककोर आए थे। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे रास्ते में उसे बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया।
सौंधेमऊ में रिश्तेदारी होने की बात कहकर गांव के दो व्यक्तियों के नाम बताए। फफूंद रोड पर बंबा के निकट युवकों ने प्लाट खरीदने और उसे दिखाने की बात कहकर वृद्ध को बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी पर बाइक पंक्चर होने की बात कहकर उतार दिया और भाग गए। शक होने पर जब वृद्ध ने जेब देखी तो उसमें रखे पांच हजार रुपये पार थे। नरेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।