फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bus

रक्षाबंधन पर्व पर 50 बसें भरेंगी फर्राटा

Wed, 29 Jul 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
bus
औरैया। रक्षाबंधन के दिन यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए औरैया रोडवेज डिपो प्रशासन ने सभी रूटों पर 50 बसें संचालित करने की तैयारी की है। साथ ही कोरोना महामारी के मद्देनजर कोविड-19 नियमों का पूरा पालन कराते हुए यात्रियों को बस में यात्रा करने दी जाएगी। बिना मास्क आने वाले को टिकट तक नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व के अब सिर्फ छह दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में औरैया रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। रक्षाबंधन के दिन औरैया डिपो की ओर से 50 बसों में दिल्ली, कौशांबी, आगरा, कानपुर मार्ग पर 30 बसों का संचालन कराया जाएगा। शेष बसों को ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाने के भी इंतजाम किए गए हैं। इस बार कोरोना महामारी के चलते विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते यात्रियों को स्क्रीनिंग व सैनिटाइज कराने के बाद ही बस में बैठने दिया जाएगा। साथ ही विशेष निर्देशों के तहत बिना मास्क के बस में यात्रा करने के लिए आने वालों को टिकट नहीं मिल सकेगा। साथ ही बिना मास्क के बस में यात्रा करते पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के एआरएम आरएस चौधरी का कहना है कि औरैया रोडवेज डिपो फरवरी 2020 तक प्रदेश में अव्वल रहा। डिपो में 73 गाड़ियां हैं। इसमें से वर्तमान में 50 का संचालन कराया जा रहा है। रक्षाबंधन पर्व पर सभी रूटों पर बसों का संचालन कराने की तैयारियां कर ली गईं हैं। बिना मास्क के बस में बैठने वालों को न तो टिकट दिया जाएगा और न ही बस में यात्रा करने दी जाएगी। बस में बिठाने से पहले कंडक्टर यात्री को सैनिटाइज करेगा। पिछले साल की तरह इस साल रोडवेज बसों में महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन निशुल्क यात्रा कराए जाने के संबंध में अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed