फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BSF personnel caused chaos in the village as soon as the body

बीएसएफ जवान का शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

Thu, 17 Dec 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 17 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
BSF personnel caused chaos in the village as soon as the body
गांव नगरिया निवासी दुर्गा शरण शाक्य का पुत्र आशुतोष (27) का तीन
विज्ञापन
साल पहले सीमा सुरक्षा बल में सिलेक्शन हुआ था। आशुतोष की पहली तैनाती त्रिपुरा में थी। दो दिसंबर को आशुतोष छुट्टी लेकर पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए घर आए थे। पांच दिसंबर को वह वोट डालने के बाद वापस ड्यूटी पर त्रिपुरा चले गए।

जहां पर ड्यूटी के दौरान अचानक उसके सर में दर्द हुआ। आशुतोष को त्रिपुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उनकी मौत हो गई। आशुतोष की मौत की सूचना उसके परिजनों को फोन पर दी गई। आशुतोष की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

मृतक आशुतोष अपने घर में सबसे बड़ा था। उसके ही कंधे पर पूरी जिम्मेदारी थी। आशुतोष की शादी फरवरी 2013 में हुई थी, उनके एक साल की पुत्री कीर्तिका है। गुरुवार की सुबह जैसे ही आशुतोष का शव नगरिया पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। हर किसी ग्रामीण की आंखें नम थी।

जवान का शव देखने के लिए गांव में भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की भीड़ अधिक होने के कारण जवान के शव को मेला ग्राउंड में रखा गया। जहां पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर जवान आशुतोष को अंतिम विदाई दी। जवानों की एक टुकड़ी ने जवान आशुतोष को सलामी दी।

उसके बाद जवान के  शव का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में उनके खेत पर किया गया। इस मौके पर बीएसएफ  के जवान रनवीर गौर, लक्ष्मण द्विवेदी, सोमेंद्र सिंह, सरुेश, एन नगराजा, महावीर प्रसाद, जयप्रकाश, रणवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी बालकराम, थानाध्यक्ष शिवकुमार व तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बीमारी के चलते त्रिपुरा में हुई बीएसएफ जवान आशुतोष की मौत ने उसकी पुत्री कार्तिका के सिर से पिता का साया उठ गया। जब जवान आशुतोष की पुत्री कार्तिका को उसके शव के पास लाया गया तो ग्रामीणों की आंखों में आंसू छलक उठे।

उस मासूम को यह नहीं पता था कि अब उसके सिर से पिता का हाथ उठ चुका है। वहीं जवान आशुतोष की पत्नी अंजली बेहोश होकर जमीन पर गिर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed