फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BSA inspected seven schools, headmaster found missing

Auraiya News: सात विद्यालयों को बीएसए ने जांचा, नदारद मिले हेडमास्टर

Mon, 15 Apr 2024 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
BSA inspected seven schools, headmaster found missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने सोमवार को सात स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें परिषदीय से लेकर एडेड स्कूल शामिल रहे। एक स्कूल में हेडमास्टर नदारद मिले जबकि एडेड स्कूल में नामांकन के सापेक्ष छात्र संख्या न के बराबर पाई गई। ऐसे में छह स्कूलों को लेकर बीएसए ने नोटिस जारी करने के लिए कहा है।
बीएसए अनिल कुमार सबसे पहले जनता बालिका विद्यालय जूनियर हाईस्कूल भाग्यनगर पहुंचे। एडेड स्कूलों में रजिस्टर में छात्रों का कुल नामांकन 72 पाया गया जबकि मौके पर महज छह छात्र एक ही कक्षा में बैठे मिले। वहीं शिक्षक अन्य कमरों में बातचीत करने में लगे थे। इसके बाद बीएसए उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय पुख्ता अछल्दा पहुंचे। जहां नामांकन 90 के सापेक्ष महज 18 बच्चे मिले। इस पर शिक्षकों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद बीएसए सराय पुख्ता के परिषदीय स्कूल पहुंचे। जहां बेहतर माहौल मिला। इस कड़ी में बीएसए महालक्ष्मी माध्यमिक विद्यालय पुर्वा माधव सिंह पहुंचे। जहां हेडमास्टर अनुग्रह सिंह तोमर अनुपस्थित मिले। कुल नामांकन 39 के मुकाबले महज छह छात्र मिले। चिंता जताते हुए बीएसए ने नाराजगी जताई। इसके बाद बीएसए सहार की ओर निकले। जहां उच्च प्राथमिक विद्यालय पुर्वा पुराना पहुंचे। जहां कुल नामांकन 45 के सापेक्ष महज 10 छात्र मिले। वहीं स्कूल परिसर में ट्रैक्टर खड़ा मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय पुर्वा भगत पहुंचे। जहां व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय अघारा सहार में बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर नाराजगी जाहिर की। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि छह स्कूलों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अनुपस्थित मिले हेडमास्टर से जवाब मांगा गया है। निरीक्षण में मिली खामी का उचित जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed