फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brother-in-law is calling, saying he sat on the bike and cut his pocket

Auraiya News: साले साहब बुला रहे हैं, कहकर बाइक पर बैठाया और काट ली जेब

Sun, 27 Aug 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law is calling, saying he sat on the bike and cut his pocket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। बाबरपुर कस्बे में बाइक सवार दो युवकों ने पशु व्यापारी को साले के बुलाने का झांसा देकर बाइक पर बैठाकर जेब काट ली। आरोपी पीड़ित को नगर के दूसरे मोहल्ले में उतारकर भाग निकले।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के छीतापुर निवासी सतीश कठेरिया ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार सुबह वह अपने गांव के रामू यादव के साथ बकरे बेंचने के लिए बाबरपुर बकरमंडी आया था। जहां उसने अपने तीनों बकरे 23 हजार रुपये में बेच दिए और पैसे जेब में डालकर नाश्ता करने के लिए बाबरपुर तिराहे पर आ गया।
विज्ञापन

नाश्ता करने के दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और बोले आपके साले संतराम बुला रहे हैं। साले के बुलाने की सुनकर वह युवकों के साथ बाइक पर बैठ गया। कुछ दूर बाद दोनों युवकों ने उसे इस्लाम नगर पहुंचकर बाइक से उतार दिया और कहा संतराम यहीं खड़े थे। इतनी बोलकर बाइक सवार मौके से भाग गए। जब उसका ध्यान जेब पर गया तो वह अवाक रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार उसकी जेब काटकर 23 हजार रुपये पार कर ले गए थे। इस पर पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जल्द ही जेब कतरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

-------
घर से निकला युवक लापता
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुबोध दुबे ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार शाम को उसका बड़ा भाई अविनाश दुबे घर से खाना खाकर टहलने की बात कहकर निकला था। काफी देर बाद भी वापस न लौटने पर परिजनाें ने उसे आसपास के क्षेत्र में खोजा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। कोतवाल मुकेश चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। गुमशुदगी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article