{"_id":"5d126feb8ebc3e3cd810de7d","slug":"brother-auraiya-news-knp497961514","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममेरे भाई ने सीने में बल्लम मार की युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममेरे भाई ने सीने में बल्लम मार की युवक की हत्या
विज्ञापन
तुलसीराम नायक की फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के रामपुर अड्डा गांव के डेरा बंजारा में सोमवार की रात युवक की उसके ही ममेरे भाई ने सीने में बल्लम घोंपकर हत्या कर दी। युवक अपने ममेरे भाई और उसकी पत्नी के बीच चल रहे झगड़े को शांत कराने गया था। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पत्नी और मां के साथ फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसपी सुनीति ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए। मृतक की पत्नी ने घटना में तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव रामपुर अड्डा के डेरा बंजारा निवासी तुलसीराम नायक (42) पुत्र आत्माराम नायक फेरी लगाकर परिवार का गुजर-बसर करता था। सोमवार की देर शाम वह फेरी लगाकर घर पहुंचा तो देखा कि उसके घर के सामने रहने वाले ममेरे भाई ज्ञान सिंह उर्फ पिंकू पुत्र टेक सिंह व उसकी पत्नी रीना के बीच झगड़ा हो रहा था। उन लोगों से झगड़ा न करने और शांत रहने की बात कहते हुए वह अपने घर के चबूतरे पर चढ़ने लगा। मृतक के परिजनों के मुताबिक, आपस में लड़ रहे पति-पत्नी को उसका बीच में बोलना नागवार गुजरा। ज्ञान सिंह, रीना व ज्ञान सिंह की मां राजवती ने उसको चबूतरे पर ही दबोच लिया और पिटाई करने लगे। ज्ञान सिंह घर में रखा भाला निकाल लाया और तुलसीराम के सीने में घोंप दिया। भाला लगते ही तुलसीराम चबूतरे पर गिर कर तड़पने लगा। चीख सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीण जब तक उसे इलाज के लिए ले जाते उसने दम तोड़ दिया। आरोपी घर पर ताला डालकर भाग निकले। गांव के लोगों से सूचना पाकर रात में प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सुनीति व सीओ अजीतमल भी पहुंच गए और परिजनों और ग्रामीणों से मामले की जानकारी की। हत्यारोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। मृतक की पत्नी कांति देवी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने ज्ञान सिंह, रीना व राजवती निवासी रामपुर अड्डा (डेरा बंजारा) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि तुलसीराम निहायत सीधा और शांत स्वभाव का था। वह सुबह फेरी पर निकल जाता था। देर शाम को ही घर लौटता था। गांव में भी कभी किसी की कोई बुराई भलाई नहीं करता था। न ही गांव वालों की लड़ाई झगड़ों से आम तौर पर कोई वास्ता रखता था। सोमवार की रात फेरी लगाकर लौटने के बाद पति-पत्नी में झगड़ा होते देख उसने रिश्तेदारी के चलते पिंकू को शांत रहने की बात बोल दी थी जिस पर पिंकू इतना क्रोधित हो गया कि उसने अपने रिश्ते को भी भूलकर अपनी मां व पत्नी के साथ मिलकर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
मूल रूप से सौरिख खडनी के गांव बरसाती जिला कन्नौज का निवासी मृतक तुलसीराम गांव रामपुर अड्डा, डेरा बंजारन में अपने ननिहाल में रह रहा था। कई वर्ष पहले इनकी मां रामश्री यहां रहने लगी थी। पिता की मौत हो चुकी है। कड़ी मेहनत करके फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक का एक बड़ा भाई भी यहीं गांव में अलग मकान बनाकर रह रहा है, जो घटना के वक्त जिला सोनभद्र में कपड़े की फेरी लगाने गया हुआ था। मृतक के एक बेटा चार वर्षीय चंद्रकांत, दो बेटियां विध्यांशु ढाई वर्ष व सोनम एक वर्ष है। मृतक की पत्नी व मां का भी तो रोकर बुरा हाल था। अब उन्हें मासूम बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है।