फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   brother admit sister honour killing

सम्मान के खातिर बहन की भाई ने की थी हत्या गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
brother admit sister honour killing
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के गांव डमरपुर नहर में चार मार्च को युवती का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवती का एक युवक से प्रेम संबंध होने के कारण भाई ने ही बहन की हत्या की थी। आरोपी ने ऑनर किलिंग की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बेला थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि चार मार्च 2021 को क्षेत्र के गांव डमरपुर नहर में युवती का शव मिला था। शिनाख्त न होने पर अज्ञात में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में चोट लगने से मौत की बात सामने आने के बाद 31 मई को मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मृतका की पहचान के लिए सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने टीम गठित की थी। उसकी पहचान शबनम (16) पुत्री विशंभर सिंह निवासी ग्राम वसई थाना बिधूना के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस को घरवालों पर ही शक था। इस पर भाई रोहित को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। उसने बताया कि शबनम की पास के ही गांव के युवक से दोस्ती हो गई थी। परिजनों के समझाने पर भी न मानने पर रोहित ने शबनम की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना को छिपाने के लिए उसने कार से शव ले जाकर डमरपुर नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने रोहित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, युवती के दोस्त द्वारा दिया गया मोबाइल और कार बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed