फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Born house Kanha

घर-घर जन्मे कान्हा

Thu, 25 Aug 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Thu, 25 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Born house Kanha
भूतेश्वर मंदिर पर सजा श्रीकृष्ण का दरबार व भव्य झांकी - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां प्राइवेट स्कूलों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं मंदिरों और घरों में पूरे दिन चली सजावट के बाद देर रात कान्हा का जन्म हुआ। कान्हा का जन्म होते ही जिले का वातावरण नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के गीतों और घंटों से गूंज उठा।
विज्ञापन


 श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर जिलेवासियों ने बुधवार शाम से ही तैयारियां शुरू कर दी थी, जिसमें गुरुवार सुबह से तेजी देखने को मिली। मंदिरों में दोपहर तक सजावट का दौर चला और भगवान श्रीकृष्ण दरबार की भव्य झांकी सजाई गई। गुरुवार को देर रात 12 बजे घरों और मंदिरों में कान्हा ने जन्म लिया।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के अवसर पर बीबीएस स्मृति विद्यापीठ एवं लिटिल एंजिल्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने कान्हा का रूप धारण कर कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया और वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, श्रृंगार, रंगोली, हांडी प्रतियोगिता में बच्चों ने हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नैतिक अवस्थी, रंगोली प्रतियोगिता में काव्या दीक्षित, थान प्रतियोगिता में सृष्टि  पिपरसेनिया प्रथम स्थान पर रहीं। हांडी प्रतियोगिता में बच्चों ने खूब तालियां बटोरी। प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए प्रतिभागी को अपना संतुलन बनाना बहुत जरूरी है।


इस मौके पर डा. श्रद्धा मिश्रा, अनूप अवस्थी, शुभम सिंह, यतींद्र प्रताप, प्रभंजन सिंह, पवन गुप्ता, अर्द्या गांगुली आदि  स्टाफ मौजूद रहा। उधर, सैमफोर्ड स्कूल के शहर स्थित कार्यालय में जन्माष्टमी के मौके पर कार्यक्रम आयोजित कर भव्य झांकी सजाई गई। कान्हा व राधा के रूप में सजे बच्चों ने झांकी को आकर्षक बनाया। जिसे देख अभिभावक  खुश दिखे। प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि बच्चों के अच्छी शिक्षा के साथ उन्हें सामाजिक और धार्मिक ज्ञान भी दिया जाना जरूरी है। जो उनकी संस्था कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed