फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Board will be made for saints, will get financial assistance

साधु संतों के लिए बनाया जाएगा बोर्ड, मिलेगी आर्थिक सहायता

Wed, 27 Apr 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Board will be made for saints, will get financial assistance
आचार्य राहुल शास्त्री। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लोक कल्याण संकल्प का वादा पूरा करने के लिए बुजुर्ग संतों, पुजारियों और पुरोहितों के कल्याण के लिए नए बोर्ड का गठन करेगी। माना जा रहा है कि कल्याण बोर्ड के जरिये बुजुर्ग संतों को अर्थिक मदद देने के साथ आश्रम सहित अन्य सन्यासियों की मदद के लिए हर संभव प्रयास सरकार करेगी। योगी सरकार के इस फैसले से साधु-संतों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

जनपद में सैकड़ों मंदिर हैं। इनमें से कुछ मंदिर ऐसे हैं जो अर्थव्यवस्था के मामले मेें बहुत ही दयनीय हैं। रखरखाव व आर्थिक कमजोरी के चलते मंदिरों की हालत खराब है। कई मंदिरों में पूजा-पाठ कर नियम-संयम भी किसी तरह से चलता है।
विज्ञापन

वहीं कोरोना काल में जब देश में लॉकडाउन की स्थिति से गुजर रहा था तो उस समय समस्त गतिविधियां ठप होने के चलते पुजारी, पुरोहितों के समक्ष संकट खड़ा हो गया था। तमाम समाज सेवी संस्थाओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों ने आगे आकर पुजारी, पुरोहितों की सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में योगी सरकार ने बुजुर्ग संतों के लिए कल्याण बोर्ड बनाने के लिए जो निर्णय लिया है। इसे लेकर सभी संतों में खुशी का माहौल है। सभी संतों ने इस बात पर एक साथ कहा कि इस निर्णय से संत परंपरा को बल मिलेगा साथ ही आर्थिक समस्या से जूझ रहे साधु-संतों, पुरोहितों को भी राहत मिलेगी।
आचार्य राहुल शास्त्री ने कहा कि बुजुर्ग संतों, पुजारियों व पुरोहितों के लिए कल्याण बोर्ड के गठन का फैसला हर्ष का विषय है। योगी सरकार धार्मिक व सांस्कृतिक सरोकारों के प्रति सचेत रहती है। इससे प्राचीन मठ-मंदिरों की व्यवस्थाएं पुन: लय पर लौटेंगी।

पं. अनुज कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पहली बार हमारे लिए किसी ने सोचा है। पूजन, अनुष्ठान के जरिये अपना जीवन यापन करने वाले पुजारियों, पुरोहितों को कोरोना काल में बहुत ही विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ा था। उम्मीद है कि सरकार एक निश्चित मासिक धनराशि पुजारी, पुरोहितों के लिए निश्चित करेगी, जिससे उनकी मदद हो सकेगी।

 पं. अनुज कृष्ण शास्त्री। संवाद

पं. अनुज कृष्ण शास्त्री। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed