फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Board question papers will be monitored on the lines of EVM

Auraiya News: ईवीएम की तर्ज पर होगी बोर्ड प्रश्नपत्रों की निगरानी

Sun, 04 Feb 2024 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 04 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Board question papers will be monitored on the lines of EVM
औरैया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने में अभी 19 दिन शेष हैं, लेकिन बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विभागीय कवायद तेज हो गई है। इस वर्ष बोर्ड के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर रखे गए प्रश्नपत्रों की निगरानी ईवीएम की तर्ज पर की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में 42317 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 73 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 22637, इंटरमीडिएट में 19680 सहित 42317 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर रखे गए प्रश्नपत्रों की ऑनलाइन 24 घंटे निगरानी होगी। वहां नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए प्रधानाचार्य कक्ष से अलग एक सुरक्षित कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। जिसमें दो अलग-अलग आलमारियों की व्यवस्था होगी। पहली डबल लॉक युक्त आलमारी में परीक्षा पूर्व प्रश्नपत्रों को रखने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

दूसरी अलमारी में बचे प्रश्नपत्रों व बंडल स्लिप रखे जाएंगे। स्ट्रांग रूम एवं इसमें रखी अलमारियों की निगरानी रात में भी नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। डीबीआर की रिकॉर्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिन की होगी। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका पहुंचने पर उनके स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग और संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र के परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग कम से कम छह महीने तक सुरक्षित रखनी होगी। आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड को उपलब्ध कराना होगा। स्ट्रांग रूम की चाबी केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास रहेगी। डबल लॉक को स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही खोला जाएगा। परीक्षा से पूर्व पेपर लीक होने पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बोले जिम्मेदार -
15 फरवरी तक प्रश्नपत्रों की खेप आने की उम्मीद है। परीक्षा केंद्रों पर रखे गए प्रश्नपत्रों की निगरानी 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में गाइड लाइन जारी कर दी गई है। - डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed