फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Blood-soaked towel found during investigation

Auraiya News: जांच में मिली खून से सनी तौलिया

Sat, 30 May 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 30 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Blood-soaked towel found during investigation
बिधूना। कस्बा के मोहल्ला सूरजपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष कुमारी की हत्या के मामले में शुक्रवार को फॉरेंसिक टीम ने दोबारा वृद्धा के घर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान टीम को घर के अंदर से खून से सनी एक तौलिया बरामद हुई है, जिसे कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने मकान की चाबी मृतका के बेटे को सौंप दी।
विज्ञापन

मोहल्ला सूरजपुर निवासी जयनेंद्र सिंह की मां संतोष कुमारी घर में अकेली रहती थीं। तीन दिन तक फोन बंद आने पर जब जीतू ने दोस्त को घर भेजा तो पड़ोसी की छत से देखने पर बुजुर्ग महिला कुर्सी पर अचेत पड़ी मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला मृत मिली। पुलिस को जांच के दौरान घर में दो स्टील के गिलास और पानी की बोतल मिली थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना के वक्त कोई करीबी घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, शुरुआत में लूटपाट के इरादे से हत्या की बात सामने आई थी। वहीं कमरे से कुछ कीमती जेवर मिलने से पुलिस ने लूट की थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया है। फिलहाल पुलिस मृतका के कीपैड मोबाइल की कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज में दिखे एक संदिग्ध की तलाश में जुटी है।

सीओ बिधूना पुनीत मिश्रा ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed