फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Blood bank standards met, generator automated

Auraiya News: ब्लड बैंक के मानक पूरे, जेनरेटर का हुआ ऑटोमेशन

Wed, 17 Apr 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Blood bank standards met, generator automated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर खामियों को दूर करते हुए मानकों को पूरा कर लिया गया है। एसी के बाद जेनरेटर का ऑटोमेशन कर दिया गया है।
जल्द ही ड्रग इंस्पेक्टर से लेकर लखनऊ व सेंट्रल स्वास्थ्य टीम भी सर्वे करेगी। इसे देखते हुए सीएमओ स्तर से संबंधित अधिकारियों से संपर्क शुरू कर दिया गया है। जिले में ब्लड बैंक के अभाव के चलते रक्त रोगियों से लेकर हादसों में घायलों को अक्सर रेफर किया जाता है। जिले में रक्तकोष का अभाव काफी हद तक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करता है। जिले में एक मात्र शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की सुविधा को धरातल पर उतारने के लिए वर्षों से कवायद चल रही है।
विज्ञापन

इस कड़ी में ब्लड बैंक के लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर पिछले दो माह से खामियों को दुरुस्त किया जा रहा है। सीएमओ के निरीक्षण में एसी व ऑटोमेटिक जेनरेटर का अभाव पिछले दिनों ब्लड बैंक की खामी के तौर पर सामने आया था। इसके बाद सीएमओ ने जहां तीन एसी मुहैया कराई, वहीं जिला अस्पताल स्तर से जेनरेटर का ऑटोमेशन कराया गया है। ऑटोमेटिक जेनरेटर के लिहाज से ब्लड बैंक की वायरिंग भी कराई जा रही है। ऐसे में खामियां पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल माह के अंत तक ड्रग इंस्पेक्टर का निरीक्षण होते ही रिपोर्ट बनाकर लाइसेंस नवीनीकरण के लिए भेजी जाएगी। इसके बाद लखनऊ व सेंट्रल की स्वास्थ्य टीम भी ब्लड बैंक को लेकर निरीक्षण करेगी। लगभग मई माह में यह कवायद पूरी हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद ही रक्त संबंधी मरीजों की समस्याओं को जिले में हल किया जा सकेगा। रेफर करने की व्यवस्था पर विराम लग पाएगा। खास तौर पर प्रसव मामलों को लेकर क्रिटिकल केस भी जिले में उपचारित हो पाएंगे।

--------------
वर्जन
ब्लड बैंक की सभी खामियों को दूर कर लिया गया है। जेनरेटर का आटोमेशन भी करा दिया गया है। ऑटोमेटिक जेनरेटर के लिहाज से ब्लड बैंक के परिसर में तारों की वायरिंग कराई जा रही है। जल्द ही सर्वे शुरू हो जाएंगे। मई-जून माह में ब्लड बैंक शुरू हो जाने की उम्मीद है।
-डॉ. सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed