फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Block Public Health Unit will be built at Achhalda Health Center

अछल्दा स्वास्थ्य केंद्र पर बनेगी ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट

Sat, 28 May 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Block Public Health Unit will be built at Achhalda Health Center
औरैया। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के केंद्र और प्रदेश सरकारें लगातार प्रयासरत है। जिले की स्वास्थ्य इकाइयों के साथ ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। 15वें वित्त आयोग एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत अछल्दा में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया जाएगा। स्वास्थ्य निदेशालय से मिले निर्देश के बाद अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवां को जगह चिह्नित कर रिपोर्ट शासन भेजी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। ब्लाक स्तर पर सेवाएं बेहतर हों। इसके लिए शासन ब्लॉक स्तर पर पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराएगा। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाओं में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए एक ब्लाक में पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाए जाने के लिए 250 वर्ग भूमि चिह्नित कर जगह का प्रस्ताव मांगा था। पिछले वर्ष एरवाकटरा और दिबियापुर के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। अब अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जगह चिह्नित कर रिपोर्ट भेजी गई है। शासन से निर्माण संस्था नामित कर इसका निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं ब्लाक स्तर पर मुहैया हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मिलेगी सुविधा
ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट के साथ ही ब्लाक पब्लिक हेल्थ लैब, बीएचएचआईएस का निर्माण होगा। इसमें जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी होगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए अलग से स्टाफ भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed