फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP Kisan Morcha Mandal president attacked with an axe

Auraiya News: भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला

Mon, 26 May 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 26 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha Mandal president attacked with an axe
दिबियापुर। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पर रास्ते में छह लोगों ने कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मौके पर पंहुची पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। थाना क्षेत्र के सौंधेमऊ गांव में अंशू भदौरिया के यहां रविवार देर रात भागवत कथा के समापन पर कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे गांव निवासी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ राजा दीक्षित घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही छह लोगों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के प्रहार से उन्हें सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल चिचौली स्थित जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सैफई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव के ही अंकित भदौरिया, जितेंद्र व रोहित और तीन अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया है। अंकित को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
उधर, घटना की सूचना पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद बुंदेलखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित बृजकिशोर तिवारी व जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी थाने पंहुचे। उन्होंने हमले की निंदा की और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
पत्नी ने सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई-बोलीं किसी का फोन आया था

दिबियापुर। हमले में घायल भाजपा नेता जितेंद्र उर्फ राजा दीक्षित की पत्नी बीनू की तहरीर पर सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहरीर में बीनू ने बताया कि बीती रात करीब सवा दस बजे पति के मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने फोन किया कि गांव में किसी की मृत्यु हो गई है।

पति तत्काल बाइक लेकर घर से निकले। कुछ दूरी पर गांव के ही अंकित भदौरिया, प्रदीप भदौरिया पुत्रगण शैलेन्द्र भदौरिया व भूपेन्द्र सिंह, रोहित भदौरिया, मोहित भदौरिया पुत्रगण धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, धीरेन्द्र सिंह पुत्र जनक सिंह, अमरेन्द्र प्रताप सिंह गौर ने कुल्हाड़ी और डंडे लेकर पति के ऊपर हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए और साक्ष्य मिटाने के लिए पति का मोबाइल भी तोड़ दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed