फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP booth president injured in a road accident dies

Auraiya News: सड़क हादसे में घायल बीजेपी बूथ अध्यक्ष ने तोड़ा दम

Sun, 27 Jul 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 27 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP booth president injured in a road accident dies
औरैया। दुकान से घर जाते समय सड़क हादसे में घायल भाजपा के बूथ अध्यक्ष की उपचार के दौरान कानपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। हादसा कानपुर-इटावा हाईवे के सर्विस रोड पर हुआ था।
विज्ञापन

दिबियापुर के गांव ऊमरसाना निवासी अभिलेश कुमार शुक्ला (32) शहर की एक ऑटो पार्टस की दुकान में काम करता था। गुरुवार की शाम को काम खत्म करने के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान ब्रह्मनगर चौकी के पास हाईवे के सर्विस रोड पर सामने से आई बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

यह देख टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग गया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया था। शुक्रवार को कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अभिलेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता गया प्रसाद ने बताया कि दो बेटियों में उनका इकलौता बेटा था। उसके दो बेटे हैं।

दिबियापुर मंडल अध्यक्ष डॉ. सर्वेद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि अभिलेश ऊमरसाना बूथ का अध्यक्ष था। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed