फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike riders ran away with a bag full of money

Auraiya News: रुपये से भरा बैग लेकर भागे बाइक सवार

Sat, 19 Jul 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 19 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bike riders ran away with a bag full of money
फफूंद। कस्बा के पाता रोड पर गैस वितरण कर रहे एक कर्मी का नकदी से भरा बैग बाइक सवार उठाकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच की। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर कस्बा के पाता रोड पर श्री हरीदासजी इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी विजय कुमार गैस का वितरण कर रहा था। इसी बीच वह ट्रक की खूंटी में अपना बैग रखकर पास में ही लघुशंका करने गया था। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उसका बैग उठा कर तेजी से निकल गए। मौके पर एजेंसी संचालक और अन्य लोग भी पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक सवारों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। गैस एजेंसी के संचालक अभिषेक मिश्रा ने बताया कि बैग में 15,000 रुपये व 96 केश मेमो पड़े थे। पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि सीसीटीवी चैक कर रहे है। बाइक सवारों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed