{"_id":"62926c5971862446fa4be5d3","slug":"bike-rider-dies-due-to-tractor-collision-auraiya-news-knp699399565","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ी बाइक व मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : AURAIYA
फफूंद। बाजार से घर आते समय पाता रोड पर बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से नाराज लोगों ने हंगामा कर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फफूंद थाना क्षेत्र के पतरा निवासी अर्जुन(26) पुत्र शिववीर यादव शनिवार की शाम अपने गांव के रामवीर यादव पुत्र गुलाब सिंह के साथ फफूंद बजार आया था। शाम आठ बजे के करीब वह बाइक से घर जा रहा था, जैसे ही वह फफूंद पाता मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने सरांय बिहारीदास गांव के पास पहुंचा सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हेलमेट लगाए होने के बाद भी अर्जुन के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर मौत हो गई।
घायल रामवीर को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचा। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था। घटना स्थल पर पहुंची बहन प्रीती का बुरा हाल दिखा। पिता गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करते है। थानाध्यक्ष ललित कुमारी ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अर्जुन की फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन