{"_id":"6665e73f0579d4a47907075a","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-maurangs-dumper-parked-on-expresswaybike-rider-dies-after-colliding-with-maurangs-dumper-parked-on-expressway-auraiya-news-c-211-1-aur1002-113133-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर खड़े मौरंग के डंपर से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एक्सप्रेसवे पर खड़े मौरंग के डंपर से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माइल संख्या 137 के पास खड़े बिना नंबर के मौरंग लदे डंपर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर के चालक परिचालक को हिरासत में लिया। वहीं मौके पर जुटी भीड़ को हटवाया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अवैध रूप से खड़े होने वाले मौरंग के डंपर एक्सप्रेसवे पर चलने वालों के लिए परेशानी का सबब बन रहे है। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल संख्या 137 पर आगरा की ओर से आ रहे बाइक सवार हरियाणा के झज्जर थाना क्षेत्र के डाबोदा कॉलाेन निवासी सुमित दलाल (30) की बाइक एक्सप्रेसवे पर खड़े मौरंग लदे डंपर में जा घुसी।
इससे सुमित का हेलमेट चकनाचूर हो गया और सिर फट गया। हादसे में सुमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे सिक्योरिटी कर्मियों के साथ इंचार्ज मनोहर सिंह व पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी संतप्रकाश पटेल ने घटनास्थल से शव को एंबुलेंस से सैफई भिजवाया और डंपर चालक व क्लीनर को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर थमे वाहनों के आवागमन को दोबारा से सुचारू किया गया। वहीं एक्सप्रेसवे के पुल के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि उमरैन पुल पर प्रतिदिन सुबह कई मौरंग के डंपर खड़े होते है। यहां अवैध रूप से मौरंग की मंडी लगती है।
एक्सप्रेसवे के सिक्योरिटी इंचार्ज मनोहर सिंह ने बताया एक्सप्रेसवे पर खड़े होने वाले मौरंग के ट्रकों और डंपरों के चालकों को कई बार टीम द्वारा हटवाया गया, लेकिन ये लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते है। थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। डंपर के चालक व क्लीनर को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।