फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider death by car collision

Auraiya News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 25 May 2024 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
औरैया। मंडी समिति के गेट समीप शनिवार तड़के दो बजे के करीब गलत दिशा में आ रही एक बाइक को कार ने टक्कर मार दी। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बाइक सवार दूर जा गिरा। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी अंकुर (34) पुत्र राकेश कुमार शुक्ला शनिवार तड़के किसी काम से हाईवे पर गया हुआ था। जहां मंडी गेट के सामने कानपुर इटावा लेन पर विपरीत दिशा से शहर की ओर आ रहा था। इसी बीच कानपुर से इटावा की ओर जा रही एक कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार अंकुर 30 फीट दूर जा गिरा। राहगीरों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद अंकुर को गंभीर हालत में 50 शैया जिला अस्पताल लाया गया। उपचार बाद उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर अंकुर का भाई अंकित समेत अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं सैफई अस्पताल में उपचार के दौरान अंकुर ने दम तोड़ दिया। ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज हेमंत चौधरी ने बताया कि बाइक सवार गलत दिशा से आ रहा था। इसके चलते कार से टकरा गया। सैफई में उपचार के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई है। घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed